Pradyut Bordoloi & Navajyoti Talukdar: असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इसी बीच चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका (Double blow to Congress) लगा है।असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टिकट बंटवारे से नाराजगी को इस्तीफे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोरदोलोई को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया है। जबकि असम प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि प्रदेश की 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव से ठीक 20 दिन पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो सीनियर नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है।
लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया। बोरदोलोई ने अपने एक लाइन के इस्तीफे में लिखा-बेहद दुख के साथ मैं आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। हालांकि माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे से नाराजगी इस इस्तीफे की बड़ी वजह है। नवज्योति तालुकदार ने भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में पार्टी की कार्यप्रणाली से लंबे समय से चली आ रही असंतुष्टि और अपनी बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं मिलने का हवाला दिया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पार्टी में बने रहना स्वीकार्य नहीं है।

क्या है प्रद्युत बोरदोलोई इस्तीफे की वजह?
सूत्रों के मुताबिक बोरदोलोई ने हाल ही में AICC प्रभारी जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखकर कहा था कि अगर Lahorighat के मौजूदा विधायक आसिफ मोहम्मद नजर को दोबारा टिकट दिया गया, तो वह पार्टी छोड़ सकते हैंय़ बोरदोलोई का आरोप है कि नजर के करीबी सहयोगी एमदादुल इस्लाम ने अप्रैल 2025 में उन पर और अन्य नेताओं पर हमला किया था और पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने इसी साल इस्लाम से उनके घर पर मुलाकात की थी. Lahorighat नागांव लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।
हिमंत बिस्वा ने बोरदोलोई को दिया ऑफर
इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को सार्वजनिक रूप से प्रद्युत बोरदोलोई को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी न सिर्फ स्वागत करेगी, बल्कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में एक सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का अवसर भी देगी।

कांग्रेस में लगातार हो रही टूट, बड़े नेता छोड़ रहे साथ
बोरदोलोई का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कुछ हफ्ते पहले ही असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने भी पार्टी छोड़कर BJP का दामन थामा है। मंगलवार को ही बोरदोलोई के करीबी सहयोगी और वरिष्ठ नेता नवज्योति तालुकदार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। तालुकदार गुवाहाटी सेंट्रल सीट से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन उनकी जगह किसी और को उम्मीदवार बनाए जाने से वे नाराज चल रहे थे।
असम विधानसभा चुनाव 2026
- विधानसभा की कुल सीटें: 126, बहुमत के लिए: 64
- अधिसूचना- 16 मार्च
- नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
- नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
- नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
- मतदान- 9 अप्रैल, नतीजे- 4 मई
भाजपा की सूची का इंतजार, कांग्रेस ने उतारे 65 प्रत्याशी
राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दो सूची जारी करते हुए कुल 65 नामों का एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें सुरक्षित भी रखी है। राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

