Himanta Biswa Sarma Vs Gaurav Gogoi: बीजेपी के AI वीडियो पर बड़ा विवाद छिड़ गया है. असम में चुनाव से पहले हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ से ‘पाकिस्तान फाइल्स’ खोलने पर बवाल मच गया है. सीएम सरमा और गौरव गोगोई के बीच तीखी बयानबाजी हुई. वही विपक्ष ने इस सियासी खींचतान और आपत्तिजनक वीडियो पर कड़ा विरोध जताया है.
दिल्ली में हंगामा इसलिए क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा में कुछ मुद्दों को उठाना चाहते थे, उनका आरोप है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है जबकि असम में हंगामा असम बीजेपी के सोशल मीडिया पोस्ट पर है, जिसमें एक AI जेनरेटेड वीडियो है. इसमें हिमंता बिस्वा सरमा निशाना लगा रहे हैं और टारगेट पर एक सुमदाय विशेष है.
इस तस्वीर में कई आपत्तिजनक फ्रेम्स हैं, जो कल से राजनीति का केंद्र बने हुए हैं. पहले असम वाले हंगामे की बात करते हैं, जिसमें नए-नए आरोप अपडेट हो रहे हैं और हिमंता बिस्वा सरमा वर्सेज गौरव गोगोई की फाइट पूरी तरह से खुल चुकी है.
दरअसल, कल असम बीजेपी ने एक AI जेनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वीडियो में सीएम हिमंत बिस्व सरमा और गौरव गोगोई जैसे दिखने वाले दो व्यक्ति दिखाए गए हैं. इसमें दिखाया गया था कि हिमंत पॉइंट ब्लैंक यानी बहुत करीब से निशाना लगा रहे हैं और उनके टारगेट पर गौरव गोगोई की तरह दिखने वाला शख्स है, जिसने जालीदार टोपी पहनी हुई है, इसके साथ एक और व्यक्ति है जो एक खास समुदाय की तरफ इशारा करता है. इस वीडियो का विरोध हुआ तो असम बीजेपी ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया लेकिन ये मामला यहां खत्म नहीं हुआ बल्कि बढ़ गया.
वीडियो में नरसंहार का खुला आह्वान, कांग्रेस का दावा
कांग्रेस ने दावा किया कि इसमें ‘अल्पसंख्यकों की टारगेटेड हत्या’ दिखाई गई है जो बेहद गंभीर है. ये नरसंहार का खुला आह्वान है- एक ऐसा सपना जिसे ये फासीवादी शासन दशकों से देखता रहा है. इतना ही नहीं इस वीडियो से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इतने नाराज हुए कि उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा पर पुलिस एक्शन की मांग कर दी. एक तरफ ये विवाद चल ही रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ हिमंता बिस्वा सरमा ने एक प्रेस कॉन्फेंस की, जिसमें SIT रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर कई बड़े और गंभीर दावे किए. गौरव गोगोई की तरफ से इन आरोपों के जवाब भी आए.
गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर लगाए कई आरोप
इस सबके अलावा सीएम हिमंत ने ये भी दावा किया कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ ने तौकीर शेख के साथ गोपनीय दस्तावेज साझा किए थे. गौरव गोगई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न एक ब्रिटिश नागरिक हैं, जिन पर कई बार पाकिस्तान जाने का आरोप है इसलिए हिमंत के आरोपों में वो केंद्रीय भूमिका में हैं. एक तरफ गौरव गोगई की पत्नी एलिजाबेथ को लेकर हिमंत हमलवार हैं तो दूसरी तरफ वो खुद भी सवालों के घेरे में हैं. गौरव गोगोई ने हिमंता पर 4000 एकड़ जमीन अवैध तरीके से हासिल करने का आरोप लगाया है और कहा कि इसे छिपाने के लिए वो ऐसी बात कर रहे हैं. वैसे गौरव गोगई को इस मामले में कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का साथ मिल रहा है, विपक्ष पूछ रहा है कि जब हिमंता कांग्रेस में थे क्या तब उन्हें इस बात जानकारी नहीं थी, तब वो चुप क्यों थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


