Assam, Keralam, Puducherry Election Voting LIVE: असम, केरलम और पुडुचेरी (Assam, Keralam and Puducherry) में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर आज सात बजे से मतदान हो रहा है। असम में भारी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग (election Commission) के अनुसार असम में दोपहर 1 बजे तक 60% वोटिंग हो चुकी है। पुडुचेरी में 57% तो केरलम में सबसे कम 50 फीसदी मतदान हो चुका है।
चुनाव आयोग के मुताबिक असम में दोपहर 1 बजे तक 59.63% यानी 60 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। जबकि केरल में दोपहर 1 बजे तक 49.70% यानी 50 फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। वहीं पुडुचेरी में दोपहर 1 बजे तक 56.83% फीसदी यानी 57 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने गुरुवार को गुवाहाटी में अपनी पत्नी रिनिकी सरमा और बच्चों के साथ मतदान किया। तीसरी बार जलुकबारी से चुनाव लड़ रहे हिमंता ने कामाख्या मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना की। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. मतगणना 4 मई को होगी।
असम में बारिश और बादलों का असर मतदाताओं के उत्साह पर नहीं पड़ा
बादलों से घिरे आसमान और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद, असम में गुरुवार को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भारी संख्या में मतदाता मतदान करने निकले हैं। पहली बार मतदान करने वालों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जबकि गुवाहाटी समेत कई जगहों पर सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इसके बावजूद, मौसम का मतदान पर कोई खास असर नहीं पड़ा. जोरहाट, कामरूप, कोकराझार और लखीमपुर जैसे जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा।
असम में 722 तो 883 उम्मीदवार मैदान में
निर्वाचन आयोग के अनुसार असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। असम के 35 जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष रूप से माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह केरलम की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 2.71 करोड़ मतदाता आज मतदान कर रहे हैं। जहां एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है तो यूडीएफ अपनी खोई जमीन तलाश रहा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं, पुडुचेरी के 9.50 लाख मतदाता भी आज 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज करेंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

