Assam Police raids Pawan Khera House: असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जोरदार राजनीतिक हलचल रही। हालात यह है कि असम से लेकर दिल्ली तक की राजनीति का पारा हाई लेवल को भी क्रॉस कर गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस ने छापा मारा है। ये छापा पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर मारा है। असम CM हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी के 3 पासपोर्ट को लेकर आरोप के मामले में असम पुलिस पवन खेड़ा के घर पहुंची है। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद है। हालांकि खेड़ा अपने घर पर मौजूद नहीं है।
दरअसल कांग्रेस नेता ने दो दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर जमकर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन-तीन पासपोर्ट होने का दावा किया था। इन आरोपों को गलत बताते हुए सरमा की पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके एक दिन बाद खेड़ा के घर असम पुलिस पहुंची है।
पवन खेड़ा ने क्या आरोप लगाए थे
दरअसल कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर उनपर और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाएं थे। इसके साथ, उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट कैसे हैं? उनको तीन पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या वे कोई अपराधी हैं?’
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हिमंता बिस्वा सरमा के पास के भी एक से ज्यादा पासपोर्ट मौजूद हैं? क्या वे असम चुनाव हारने के बाद कहीं भागने की तैयारी में हैं? उन्होंने असम सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे? भारत के कानून के हिसाब से आप दोहरी नागरिकता नहीं रख सकते, तो क्या रिंकी भुइयां सरमा भारत का पासपोर्ट भी रखती हैं? क्या देश के गृहमंत्री अमित शाह को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं? गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें- क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?’
असम सीएम ने किया था पलटवार
इस पर सीएम हिमंता ने पवन खेड़ा पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि पवन खेड़ा आधारहीन बातें कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे। उनकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा इस मामले को लेकर 48 घंटे के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ क्रिमिनल केस और मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। 6 अप्रैल को सरमा की पत्नी ने खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर असम पुलिस ने खेड़ा के घर छापा मारा है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

