Assembly Elections: 2026 Phase 1 Voting LIVE: देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav 2026) के लिए मतदान शुरू हो गया है। तीनों राज्यों की 296 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जो शाम 5 बजे तक चलेगी। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर आज सात बजे से मतदान हो रहा है। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। विधानसभा चुनाव के अलावा आज कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड में एक सीट, त्रिपुरा में एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं, गोवा में भी एक सीट पर उपचुनाव होना था, लेकिन वहां के उपचुनाव पर HC ने रोक लगा दी है।

केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,”असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे आशा है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और जन कर्तव्य का उत्सव बनाएंगे।

असम में आज होने वाले मतदान के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें 126 सदस्यीय विधानसभा में प्रवेश की उम्मीद रखने वाले 722 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। एक ही चरण में होने वाले इस मतदान के लिए 35 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है. चुनाव परिणाम चार मई को घोषित होंगे।

असम में सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता

असम में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। इसी क्रम में दखिंगांव एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच एक युवा मतदाता का कहना है, ‘हमें उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो हमारे लिए सही काम करे। हमें देखना चाहिए कि कौन-सी पार्टी हमें अधिकतम सुविधाएं दे रही है।

असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे

असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडीडेट अपनी किस्मत आजमाएंगे।

पीएम की असम की जनता से वोट डालने की अपील

पीएम ने एक्स पोस्ट में असम के लिए लिखा- 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के संदर्भ में, मैंने असम की जनता से बड़ी संख्या में बाहर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा, पुरुष और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र तथा नागरिक कर्तव्य के एक उत्सव में बदल देंगे।

केरल की जनता से पीएम की अपील

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा- केरल की जनता से आह्वान करता हूं कि वे 2026 के विधानसभा चुनावों में मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। रिकॉर्ड भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना में नई ऊर्जा का संचार करेगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और अपने मत दर्ज कराएं।

पीएम मोदी की पुडुचेरी की जनता से वोटिंग की अपील

पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा- जैसे ही पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। मैं हर मतदाता से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और रिकॉर्ड संख्या में मतदान में हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करें। पुडुचेरी के भविष्य को संवारने में हर एक वोट मायने रखता है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m