इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए तीन युवकों ने अपने ही परिचित को हवस और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आशीष लॉज का है। आरोप है कि तीनों दोस्तों ने साजिश रचकर पीड़ित को शैंपू और तेल देने के बहाने होटल के कमरा नंबर 14 में बुलाया। वहां आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया।
READ MORE: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: पीड़िता निकली 5 माह की गर्भवती, भाजपा समर्थित जनपद सदस्य पर रेप का आरोप
आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 30 हजार रुपये की मांग की और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की हिम्मत और बजरंगदल के सदस्यों के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

