अनुराग शर्मा, सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बिजली विभाग की टीम पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिजली चोरी रोकने गई टीम के साथ न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए स्मार्ट मीटर ही उखाड़ फेंका.
बिजली चोरी का खुलासा
विद्युत विभाग की टीम रूटीन चेकिंग और स्मार्ट मीटर की निगरानी के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान टीम ने एक उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर रंगे हाथों बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
आरोपी का हंगामा
जैसे ही चोरी पकड़ी गई, आरोपी अपना आपा खो बैठा। उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए दीवार पर लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर फेंक दिया और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
कर्मचारियों से बदसलूकी
आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने ड्यूटी पर तैनात विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें काम करने से रोका। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी की दबंगई साफ देखी जा सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


