जालंधर में यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान लक्की संधू की पत्नी के साथ लूट की घटना की खबर सामने आई है। बड़ी बात यह है कि लूटपाट के साथ-साथ बच्ची के किडनैपिंग का मामला भी सामने आया है। इस परिवार के सदस्य बाहर से लौटे थे और इस दौरान ही दो बदमाशों ने उनके साथ यह सारी हरकतें की। बच्ची को बचाने के समय लक्की की पत्नी का आईफोन गिरा और लुटेरे उसे लूट कर ले गए।
लूट की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। शुक्रवार को रात करीब 9 बजे उनकी पत्नी लॉरेंस संधू, बहन पुष्पिंदर कौर और उनकी भांजी के साथ बाहर से गाड़ी में आए। इस दौरान जैसे गाड़ी में से उतरकर जाने लगे तो एक्टिव पर सवार दो युवक आ पहुंचे। इसमें से एक युवक ने तेजधार हथियार के साथ धमका कर उनकी पत्नी को धमकाया।

इसके अलावा उनकी साढ़े तीन साल की भांजी को किडनैप करने की कोशिश भी की। बच्ची को बचाने के लिए उनकी पत्नी से उसे जोर से पकड़ा। इसी दौरान उनका आई-फोन गिर गया। आई-फोन उठाकर लुटेरे फरार हो गए।
- Bajaj Pulsar 180 लॉन्च हुई, कीमत 1.22 लाख रुपए, जानिए क्या है नया?
- पति ने ठुकराया, प्रेमी ने मक्के के खेत में किया कांड और फिर आर्केस्ट्रा में…
- गैस की कालाबाजारी का खुलासाः इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर से भरे ट्रक में से हर टंकी से डेढ़ से ढाई किलो गैस गायब, 20 किमी की दूरी 13 घंटे में की तय
- खड़गे के बयान पर नितिन नवीन बोले- ये कांग्रेस की भाषा, समाज में जहर घोलने की कोशिश, कांग्रेस अध्यक्ष ने BJP-RSS को बताया था ‘जहरीला सांप’
- CG Accident News : तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत, कई घायल

