अनूप दुबे,कटनी (ढीमरखेड़ा)। कसोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां जिला पंचायत सीईओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके शिशिर गेमावत की फर्जी फेसबुक आईडी से खमरिया रेंज में पदस्थ वनरक्षक प्रदीप तिवारी के साथ ठगी की कोशिश की गई।
वनरक्षक ने मामले की जानकारी विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। जिसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वनरक्षक ने बताया कि तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत की फर्जी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी। जिसे एक्सेप्ट करने के बाद मैसेज में काफी बातें हुई। फर्जी आईडी से एक नंबर दिया गया जिस पर लग्जरी सोफे और अन्य सामान के नाम पर 95 हजार रुपए ठगी करने की कोशिश की गई।

वनरक्षक ने चैटिंग के स्क्रीनशॉट और कुछ वीडियो भी बनाए। उन्होंने बताया कि ठगों का फर्जी तरीका इतना व्यवस्थित रहता है कि गांव के सीधे शांत लोग उनकी बातों में आकर फंस जाते हैं। दूसरा कोई इस फर्जी आईडी का शिकार न हो, इसके लिए उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि वनरक्षक ने थाने में आवेदन दिया है मामले की जांच की जा रही है।
रेंजर ने तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ से की बात
वनरक्षक से मिली शिकायत के आधार पर रेंजर अजय मिश्रा ने तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत को फोन पर मामले की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह फेसबुक नहीं चलाते हैं। उन्होंने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज करवाने की बात कही।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

