जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डिप्टी ब्रिटिश हाई कमिश्नर को पत्र लिखकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के मुकद्दमे संबंधी ऑडियो व वीडियो उपलब्ध करवाने की मांग की है.
मुख्यमंत्री ने डिप्टी ब्रिटिश हाई कमिश्नर
अलबासमैरिगलियो को लिखे पत्र में कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के मुकद्दमे की वास्तविक ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग व अन्य दस्तावेज स्कॉटलैंड में अधिकारियों के पास सुरक्षित पड़े हुए हैं।
पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक मुकद्दमे से संबंधित जानकारी शहीद भगत सिंह हैरीटेज कॉम्प्लैक्स, खटकड़कलां, जिला शहीद भगत सिंह नगर में रखने की जरूरत है। अगर स्कॉटलैंड के अधिकारी संबंधित दस्तावेज, आडियो व वीडियो उपलब्ध करवाते हैं तो वह उनके आभारी होंगे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में तालमेल, स्पष्टीकरण व अन्य पत्राचार करने के लिए वह सांस्कृतिक व पर्यटन मामलों के विभाग के प्रशासनिक सचिव डा. अभिनव त्रिखा के साथ संपर्क कर सकते हैं।
- CG Crime : महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
- बेगूसराय में भीषण अग्निकांड, तीन घर जलकर राख, 25 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: होर्मुज के पास लड़ाकू विमान A-10 मार गिराने का दावा, ट्रंप बोले-“यह युद्ध है”
- कंस वध मेला में अश्लील डांस: बार बालाओं ने लगाए ठुमके, फूहड़ आयोजन में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी पर लोगों ने न्यौछावर किए पैसे
- CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार
