राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आज सदन में निराश्रित पशुओं की समस्या को लेकर गरमा-गरमी रही। कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया कि प्रदेश में निराश्रित गोवंश के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं, नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो रहा है और जान-माल की हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़कों पर गोवंश घूमता है, जिससे किसान टॉर्च लेकर खेतों में पहरा देते रहते हैं। विधायक ने बंद पड़ी गौशालाओं का आंकड़ा बताने और ठोस कदम उठाने की मांग की।
अगले 2 वर्षों में 10 लाख निराश्रित पशु गौशालाओं में रखे जा सकेंगे- लखन सिंह पटेल
इसके जवाब में पशुपालन मंत्री लखन सिंह पटेल ने सदन को बताया कि सरकार निराश्रित पशुओं की समस्या से निपटने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा- नगरीय प्रशासन द्वारा सड़कों पर घूमने वाले घुमंतू पशुओं के मालिकों पर 25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। प्रदेश की गौशालाओं में वर्तमान में 4 लाख से अधिक मवेशी आश्रित हैं। नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। हाईवे और स्टेट हाईवे पर पशु एकत्र होने वाली जगहों पर स्वावलंबी गौशालाएं चयनित की गई हैं। ऑस्ट्रेलिया और दुबई की कंपनियों ने भी इन गौशालाओं के लिए टेंडर डाले हैं, जिससे गौशालाएं हाईटेक और आत्मनिर्भर बनेंगी। अगले 2 वर्षों में 10 लाख निराश्रित पशु गौशालाओं में रखे जा सकेंगे। निराश्रित गोवंश को सम्मान के साथ गौशालाओं में रखा जा रहा है और पशुओं से जुड़ी घटनाओं में कमी लाने पर काम जारी है।
READ MORE: MP Budget Session 2026: भोपाल मास्टर प्लान में देरी पर उठे सवाल-श्रमिकों के भुगतान के अकाउंट नंबर देने से इनकार, गौ मांस पर GST; जजों की सुरक्षा और पत्रकार सुरक्षा कानून का मामला भी उठा
मंत्री ने जोर दिया कि स्वावलंबी गौशाला योजना देश की पहली ऐसी योजना है, जो गौवंश संरक्षण के साथ-साथ गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है। विधायक अजय सिंह राहुल ने विभागीय मंत्री से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने और किसानों की फसलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। इस बहस से प्रदेश में स्ट्रे कैटल समस्या पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है, जहां किसान और आमजन दोनों प्रभावित हैं।
हेमंत कटारे ने भी गायों पर सदन में रखी बात
हेमंत कटारे ने कहा कि विधानसभा में कुत्तों पर अधिक और गौ पर चर्चा के लिए कम समय मिलता है।
दुबई और ऑस्ट्रेलिया के लोग गौ सेवा तो बिल्कुल नहीं करेंगे।
गौ सड़क पर है इसके लिए गौ दोषी नहीं है- तोमर
ध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गौ सड़क पर है इसके लिए गौ दोषी नहीं है, ये मानव जनित समस्या है। किसान और रास्ते में अवरोध होने से लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। सरकार इसके लिए प्रोफेशनल गौ शाला बना रही है। सेवादायी गौशाला और प्रोफेशनल गौ शाला ही इसका समाधान है। अभी इस दिशा में बहुत काम होना शेष है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


