शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात मुसाफिर युवक से ऑटो चालक ने लूट की है। युवक को स्टेशन से घर छोड़ने के बहाने कब्रिस्तान ले जाकर वारदात को अंजाम दिया है। ऑटो चालक और साथियों ने युवक को घेरकर लूटा। मोबाइल और 5 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
बड़ी खबरः बाइक का पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह उपयोग करना गैरकानूनी, हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश
रास्ता बदलकर कब्रिस्तान ले गया
दरअसल शाहजहांनाबाद इलाके में लूट की सनसनीखेज घटना हुई है। रेलवे स्टेशन से लौट रहे युवक को निशाना बनाया है। अल्पना तिराहे से युवक ऑटो पर बैठा, उसे रास्ता बदलकर ले गया, विरोध करने पर युवक से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कब्रिस्तान में अपने दो साथियों को बुलाया और युवक से लूट की वारदात की।
ट्रेन छूटने के बाद अपराधियों का शिकार बना
पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। देर रात ऑटो में सफर करना युवक को भारी पड़ गया। घटना से भोपाल में राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिया है। लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। ट्रेन छूटने के बाद युवक अपराधियों का शिकार बना।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


