Ram Navami 2026: देशभर में आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। दोपहर 12 बजे आठ हजार मंदिरों में एक साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

आस्था का उमड़ा जनसैलाब

सरयू तट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। देश और दुनिया के कोने-कोने से आए श्रद्धालु पावन स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की (Ram Navami 2026) असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा गया है। सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था है।

सीएम योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में है और विजय का अर्थ लोकमंगल में।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 27 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

जीवन में शांति और संतुलन बना रहे

रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही ‘रामत्व’ का सच्चा उत्सव है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है। जय श्री राम!