Bajra MSP in Rajasthan: राजस्थान में इस बार बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद संभव नहीं होती दिख रही है। केंद्र सरकार ने आवश्यक बजट देने से इनकार कर दिया है, जिससे राजस्थान सरकार भी बाजरे की सरकारी खरीद से पीछे हट सकती है। हालांकि, अभी तक शासन स्तर से इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
केंद्र सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, लेकिन बाजार में यह दर नहीं मिल रही है। MSP पर बाजरे की खरीद के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ती है, जो केंद्रीय सहायता के बिना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने केंद्र सरकार को बाजरे की MSP पर खरीद के लिए पत्र लिखा था, लेकिन वहां से कोई मंजूरी नहीं मिली। इस मुद्दे पर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी काफी हंगामा हुआ। सरकार ने आश्वासन दिया, लेकिन बाजरे की सरकारी खरीद के लिए बजट में प्रावधान नहीं किया गया।
बाजरे की खरीद के लिए राजस्थान सरकार को लगभग 1,400 करोड़ रुपये का बजट चाहिए। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने शासन स्तर से इसके लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया था, लेकिन MSP पर बाजरे की खरीद अब तक संभव नहीं हो रही है।
राजस्थान देश में बाजरे का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जहां कुल पैदावार का 31 फीसदी हिस्सा आता है। यहां हर साल औसतन 40-45 लाख टन बाजरे की पैदावार होती है, लेकिन MSP पर खरीद के लिए प्रभावी सिस्टम अभी तक विकसित नहीं हो पाया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, रात के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान
- बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को PM मोदी ने भारत आने का दिया न्योता
- CG JOB News : युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में 980 पदों पर होगी भर्ती
- पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का डबल रोल, दिन में धूप और रात में हल्की ठंड, 15 जिलों में 30°C के पार पहुंचा पारा, जानें अपने शहर का हाल
- 18 February History : क्लाइड टॉमबॉग ने खोज निकाला प्लूटो ग्रह… दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम ब्लास्ट… जानिए इतिहास के पन्नों की अन्य घटनाएं

