बक्सर। जिले की पुलिस ने बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने चोरी या गुम हुए कुल 73 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। मंगलवार को बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ये फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी, और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
अब तक 18 चरण और 1541 मोबाइल लौटाए गए
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के 18वें चरण तक बक्सर पुलिस ने अब तक कुल 1541 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को लौटाया है। अभियान जिले में लगातार प्रभावी साबित हो रहा है और इससे आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
अन्य संपत्ति भी मिलेगी वापस
एसपी शुभम आर्य ने कहा कि मोबाइल के साथ-साथ अन्य चोरी या गुम हुई संपत्ति, जैसे बाइक आदि की भी बरामदगी कर लोगों को लौटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी व्यक्ति की संपत्ति खोने पर दुख होता है और पुलिस का कर्तव्य है कि वह लोगों की संपत्ति वापस करे, ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान लौट सके।
नागरिकों से अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल या अन्य सामान गुम या चोरी होने पर तुरंत संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराएँ, ताकि त्वरित कार्रवाई कर संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


