Bank Holiday List 2026 : अगर आप अगले 4-5 दिनों में किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि कल से अगले 5 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, आज, 27 फरवरी को ही अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पहले से ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है.

इस जानकारी से पता चलता है कि कौन से बैंक किस दिन, किन शहरों में और किन वजहों से बंद रहेंगे. इसलिए, किसी भी दिन बैंक जाने से पहले RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट ज़रूर देख लें. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में बैंक कहां और क्यों बंद रहेंगे.

28 फरवरी बैंक हॉलिडे

कल, 28 फरवरी को इस महीने का चौथा शनिवार है. इसलिए, 28 फरवरी को देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

1 मार्च बैंक हॉलिडे

1 मार्च को रविवार है, इसलिए इस दिन भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

2 मार्च बैंक हॉलिडे

2 मार्च को दो शहरों, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. होलिका दहन की वजह से कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

3 मार्च को बैंक की छुट्टी

होली के दूसरे दिन डोल जात्रा, धुलंडी और होलिका दहन की वजह से 3 मार्च को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 3 मार्च को बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों के अलावा पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

4 मार्च को बैंक की छुट्टी

पूरे देश में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इसलिए इस दिन देश भर के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 4 मार्च को होली की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.