राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार ने बारामती उपचुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अजित पवार की पत्नी और मौजूदा उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए कांग्रेस से अपील की है कि अपनी कैंडिडेसी वापस ले लें. इससे पहले शरद पवार ने कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने पर आपत्ति नहीं जताई थी और इसका समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि यह लोकतंत्र है और हर सियासी दल को अधिकार है कि वह अपना प्रत्याशी खड़ा करे.

शरद पवार ने कांग्रेस को सलाह दी है कि अपना नामांकन वापस ले लें और सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुनाव जीतने में मदद करें. इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि हर दल को कैंडिडेट उतारने का अधिकार है.

नामांकन वापसी के आखिरी दिन शरद पवार ने अपने सहयोगी दल कांग्रेस के केंद्र और राज्य स्तर के नेतृत्व से यह अपील की है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने एक बेहतरीन नेता को खो दिया है. एक हादसे की वजह से बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई. इसके मद्देनजर मेरी कांग्रेस को सलाह है कि यहां चुनाव न लड़ें. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय दल है और हम ज्यादा से ज्यादा उसे सलाह ही दे सकते हैं. आखिरी फैसला तो पार्टी के आलाकमान का ही होगा.

इससे पहले शरद पवार ने कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने पर आपत्ति नहीं जताई थी और इसका समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि यह लोकतंत्र है और हर सियासी दल को अधिकार है कि वह अपना प्रत्याशी खड़ा करे. हालांकि, नाम वापसी के आखिरी दिन शरद पवार ने कांग्रेस से नाम वापसी का आग्रह किया है.

बारामती उपचुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को प्रस्तावित है. सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस ने आकाश मोरे को बतौर उम्मीदवार उतारा है. सत्ताधारी दलों द्वारा अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के तौर पर निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित करने की अपील के बावजूद विपक्षी कांग्रेस ने यह फैसला लिया.

इससे पहले अजित पवार के भतीजे रोहित पवार भी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से मिले थे और यही आग्रह किया था. इसके बाद सपकाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की. जानकारी के लिए बता दें कि खबर लिखे जाने तक नामांकन वापसी में केवल चंद घंटों का ही समय बचा है. कम समय में बचे होने के चलते शरद पवार ने अपनी ओर से अतिरिक्त प्रयास करते हुए एक आखिरी बार निर्विरोध चुनाव की मांग की है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m