हेमंत शर्मा, इंदौर। स्वच्छता में देश में नंबर-वन बने रहने के लिए अब इंदौर नगर निगम ने स्लम बस्तियों पर फोकस बढ़ा दिया है। 17 मार्च से 23 मार्च तक शहर की 29 स्लम बस्तियों में “बस्ती बेमिसाल अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 31 की शिवनगर बस्ती से हुई, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने रहवासियों के साथ स्वच्छता चौपाल लगाकर संवाद किया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बड़ी कॉलोनी ही नहीं, स्लम बस्तियां भी इंदौर को नंबर-वन बनाती हैं। मेयर ने कहा कि इंदौर की पहचान सिर्फ पॉश कॉलोनियों से नहीं, बल्कि स्लम बस्तियों के जागरूक नागरिकों और खासकर महिलाओं की भागीदारी से बनी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि, घर-घर कचरा पृथक्करण करें, गुटखा-तंबाकू के लाल दाग खत्म करें, आसपास की सफाई को आदत बनाएं।
ये भी पढ़ें: इंदौर में फिर चर्चा में ‘शिलोम जेम्स’: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी पर एक और केस, टी-20 क्रिकेट विश्व कप की जीत से जुड़ा है मामला

शिवनगर बस्ती को उदाहरण बताते हुए कहा गया कि यहां शत-प्रतिशत शौचालय हैं, जो अन्य बस्तियों के लिए प्रेरणा है। 18 से 22 मार्च तक सफाई, पौधारोपण और पेंटिंग- 23 मार्च को स्लम कार्निवाल होगा। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत 18 से 22 मार्च तक स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पौधारोपण, बस्तियों में पेंटिंग और जागरूकता कार्यक्रम होगा। कचरा सेग्रीगेशन अभियान, 23 मार्च को स्लम कार्निवाल होगा। जिसमें स्वच्छता चैंपियन सम्मान, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉल पेंटिंग, 3R हाट (Reduce, Reuse, Recycle) जैसे आयोजन होंगे।

इन 29 बस्तियों में चल रहा अभियान
ईश्वर नगर, विकास नगर, नट कॉलोनी, बजरंग नगर कांकड़, गोसिया नगर, नया बसेरा, प्रेम नगर, अन्नाभाऊ साठे बस्ती, इंदिरा एकता नगर, अनुराधा नगर, भावना नगर, बनवारी नगर, पतरे की चाल, रमाबाई कॉलोनी, डायमंड कॉलोनी, अहमद नगर, बापू गांधी नगर, शिव बस्ती, लसूडिया मोरी, निरंजनपुर नई बस्ती, विस्तारा कांकड़, शिवनगर, शिव दर्शन नगर, रस्सी मैदान, गंगाबाई बस्ती सहित कुल 29 स्लम बस्तियों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 214 गरीब परिवारों को अतिक्रमण नोटिस: पट्टा और PM आवास योजना के बाद अब घर तोड़ने की कार्रवाई! अब जाएं तो जाएं कहां?
निगम का लक्ष्य- हर बस्ती बनेगी बेमिसाल
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि स्वच्छ इंदौर की पहचान तभी मजबूत होगी जब हर बस्ती, हर गली और हर घर स्वच्छ रहेगा।निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में शामिल होकर इंदौर को फिर नंबर-वन बनाने में भागीदारी निभाएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

