बठिंडा। लहरा सौंधा में खेत से गन्ना तोड़ने के शक में गोरा सिंह (27) खेत मालिक और उसके बेटे ने एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोरा सिंह (27) के तौर पर हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटे को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक युवक के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को वह अपने बेटे गोरा सिंह के साथ गांव पैदल जा रहा था।
इसी दौरान गोरा सिंह शौच के लिए सड़क से नीचे खेत की ओर चला गया। तभी खेत मालिक कुलदीप सिंह और उसका बेटा गुरप्रीत सिंह वहां पहुंचे और उसके बेटे पर गन्ना तोड़ने का आरोप लगाते हुए गालियां निकालने लगे। विरोध किया तो दोनों ने मिलकर गोरा सिंह की गन्ने से ही पिटाई शुरू कर दी। लोगों की मदद से वह बेटे को सिविल अस्पताल बठिंडा ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

थाना नथाना एसएचओ अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह व उसके बेटे गुरप्रीत सिंह पर केस दर्ज किया गया है। इनमें आरोपी कुलदीप सिंह को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।
- Today’s Top News : रायपुर में IPL 2026 के होंगे दो मुकाबले, पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी की टक्कर से 2 की मौत, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 अप्रैल से महीनेभर के लिए रहेगा बंद, IPS रतन लाल डांगी निलंबित… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला…भाजपा पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर दिया बड़ा बयान
- नीतीश के मुरीद हुए रवि शंकर प्रसाद, बोले- मुख्यमंत्री की अगुवाई में पूरी तरह बदल गया है बिहार
- पेट्रोल-डीजल की भ्रामक खबरे फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, राजधानी में SOP लागू; सोशल मीडिया पर 24×7 पैनी नजर
- पर्दाफाश : चीन से पहुंचती थी हवाला की रकम, ठगों ने अमेरिकियों से लूटे 50 करोड़
