बठिंडा। बठिंडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है। इस कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके अन्य 4 साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बीते कुछ समय से रेलवे रोड इलाके में रात के समय राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में रेलवे रोड पर लूट और नशा तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को थाना कोतवाली के इंस्पैक्टर परविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ फायर ब्रिगेड चौक के पास गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशन से सुबह तडक़े उतरने वाले यात्रियों को निशाना बनाते हैं। ये आरोपी मौजूदा समय में माल रोड पर पर्लस कंपनी की खाली पड़ी इमारत में मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर दबिश दी। यह इमारत लंबे समय से खंडहरनुमा हालत में थी और असामाजिक तत्वों के छिपने का अड्डा बनी हुई थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां कुछ युवक मौजूद मिले। पुलिस टीम के अंदर घुसते ही उनमें से एक युवक आरोपी नीरज शर्मा उर्फ कालू ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से एक फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें नीरज शर्मा की बाईं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत काबू कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से चार अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
- झज्जर साहिल हत्याकांड: वीडियो वायरल करने की रंजिश और 22 लाख के विवाद में हुई थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
- ‘खेल बने मौलिक अधिकार’ क्रीड़ा भारती ने रखी मांग, क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही संस्था
- साड़ी खरीदी में 9.7 करोड़ घोटाले का आरोप, महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला
- 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार: लकड़ी के परिवहन के लिए किसान मांगी थी 1 लाख की घूस, लोकायुक्त ने की कार्रवाई
- IPL 2026: RCB के स्टार ऑलराउंडर पर एक्शन, MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी लगा जुर्माना, जानें क्यों मिली ये सजा

