बठिंडा : कांग्रेस से जुड़े नेता के बेटे की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन बिल्डरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उनके लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें।
एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी बिंदरपाल, प्रतीक मित्तल और भरत मित्तल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। मोबाइल बंद कर हुए भूमिगत, पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी घटना के बाद से अपने मोबाइल फोन बंद कर चुके हैं और अंडरग्राउंड हो गए है। सभी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
मामले में सामने आए सुसाइड नोट और करीब 8 मिनट 45 सेकंड के वीडियो ने पूरे केस को और गंभीर बना दिया है। मृतक ने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर उक्त बिल्डर परिवार को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। घटना के बाद शहर में माहौल गरमाया हुआ है। मृतक के परिवार और समर्थकों की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं, इस मामले ने बिल्डर लॉबी और उनके तौर-तरीकों पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

जल्दी सामने आयेगे आरोपी
एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- पद भी बढ़ेगा और पैसा भी…123 इंस्पेक्टरों को डिप्टी एसपी पद पर मिला प्रमोशन, जानिए किसे-किसे मिली पदोन्नति
- लुधियाना में 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, गैंगस्टर बनकर कर रहा था ब्लैकमेल
- भोपाल में लव जिहाद: नाबालिग को भगा ले गया युवक नागपुर से पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की फतवा जारी करने की अपील
- जमुई: पिता के साथ रोज टहलने जाता था बेटा, नागी डैम में दोनों का शव मिलने से सनसनी, हत्या या फिर कुछ और?
- IPL-2026 PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब और गुजरात आमने-सामने, मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करेगी गुजरात, देखें प्लेइंग-11

