० हरियाणा कांग्रेस ने बोला हमला, पश्चिम बंगाल चुनाव पर निशाना— “बहनों का भरोसा फिर तोड़ेगी BJP

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष Pearl Choudhary ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (X) पर पोस्ट कर Bharatiya Janata Party पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हरियाणा से लेकर West Bengal तक बीजेपी के चुनावी वादों को “जुमलेबाजी” करार दिया।

हरियाणा से बंगाल तक— एक ही पैटर्न
पर्ल चौधरी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव का “संकल्प पत्र” हो या पश्चिम बंगाल का “भोरोशार शोपोथ”, दोनों ही सिर्फ वादों का पुलिंदा हैं, जमीन पर हकीकत नहीं।

बेटियों के नाम पर राजनीति?
उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी का असली नाम बेटियों से झूठ बोलने वाली पार्टी है।” “हरियाणा की ‘लाडो’ हो या बंगाल की ‘बहनें’, सभी के साथ वादाखिलाफी की गई है।

लाडो बहन योजना पर भी उठाए सवाल

पर्ल चौधरी ने हरियाणा के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा ने ‘लाडो’ के नाम पर भरोसा जीता, लेकिन उसे निभाया नहीं। अब वही पैटर्न पश्चिम बंगाल में दोहराने की कोशिश हो रही है।

BJP को वोट न देने की अपील
अपने पोस्ट में उन्होंने जनता से अपील की कि बीजेपी को वोट न दें, क्योंकि यह पार्टी वादे करती है, लेकिन निभाती नहीं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H