नंगल: पंजाब-हिमाचल बॉर्डर स्थित बरमला बैरियर पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के डेली वेज कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन और विभिन्न यूनियनों के कर्मचारी इन दिनों काफी नाराज है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाखड़ा डैम की ओर जाने वाली बीबीएमबी की ट्रेन और बसों को रोक दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीबीएमबी डेली वेज कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन और विभिन्न यूनियनों के नेताओं द्वारा लगाया गया यह धरना शाम 4 बजे तक जारी रहेगा हालांकि, मौके पर बीबीएमबी का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई। कर्मचारियों ने बीबीएमबी चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

यूनियन नेताओं ने बताया कि बीबीएमबी डेली वेज कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। यह है मांग कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें पूरे साल रोजगार दिया जाए, दिहाड़ी में बढ़ोतरी की जाए और वर्षों से अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। अब देखना है कि उनकी मांग पर क्या होता है।
- प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़: CM साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट
- CG News : बर्ड फ्लू के बीच पोल्ट्री फार्म व्यापारियों पर आर्थिक संकट, रोजाना 2 करोड़ के नुकसान का दावा, नियमों के साथ दुकानें खोलने की मांग
- कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के ना मिलने से CM सरमा हुए बेचैन, बोले- असम पुलिस पाताल से भी उखाड़कर ले आएगी
- रायगड़ा बॉक्साइट खदान विवाद में हिंसा: ग्रामीणों से झड़प में 33 पुलिसकर्मी घायल
- Action on Reel : हैलो रानी, हाय रानी…. गाने पर पुलिस आरक्षक को रील बनाना पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच

