हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग अब सियासी और खेल जगत दोनों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। लीग में शामिल होने पहुंचे BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंच से खुलकर समर्थन जताया और कहा कि जो भी क्रिकेट को बढ़ावा देता है, वह देश के लिए काम करता है।
READ MORE: सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग पर विवाद: कांग्रेस नेता ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा– खेल को धर्म से जोड़ना संविधान के खिलाफ
राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि सनातन प्रीमियर लीग जैसे आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गांव के बच्चे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज गांव के बच्चों को मौका मिलेगा तो कल वही खिलाड़ी स्टेट, रणजी और नेशनल टीम तक पहुंचेंगे। अगर जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत नहीं किया गया तो देश को नए खिलाड़ी नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देवकीनंदन जी द्वारा कराया जा रहा यह आयोजन युवाओं के लिए बड़ा मंच है और इस तरह की लीग से कई प्रतिभाएं निकलेंगी।
READ MORE: इंदौर में सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग की धमाकेदार शुरुआत: देवकीनंदन ठाकुर बोले – क्रिकेट के जरिए सनातन से जुड़ेंगे युवा, संतों का लगेगा दरबार
उन्होंने कहा कि क्रिकेट को बढ़ाने के लिए कोई भी पहल होती है तो वह स्वागत योग्य है और वह इसी कारण इस लीग की सराहना करने इंदौर आए हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि सबसे खास बात यह है कि साधु-संत भी अब युवाओं को खेल से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब संत समाज मैदान में उतरकर युवाओं को खेल के लिए प्रेरित कर रहा है तो यह देश के लिए बहुत अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सनातन कोई विवाद का विषय नहीं है, सनातन एक परंपरा है, एक विचार है, जिसकी स्थापना शंकराचार्य जी ने की थी और इससे किसी का विरोध नहीं हो सकता। अगर सनातन के नाम पर युवा खेल रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं और नशे से दूर रह रहे हैं तो यह समाज के लिए अच्छी बात है। राजीव शुक्ला ने कहा कि देश में क्रिकेट को बढ़ाना है तो गांव-गांव तक ऐसे आयोजन होने चाहिए, क्योंकि असली खिलाड़ी बड़े शहरों में नहीं बल्कि छोटे गांवों और कस्बों से निकलते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

