Beetroot Ice Cube : चुकंदर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं. जिस तरह चुकंदर खाने से खून बढ़ता है और ये हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद होता है वैसे ही इसे स्किन में अप्लाई करने के भी बहुत फायदे होते हैं. चुकंदर से बने आइस क्यूब्स एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे.

चुकंदर आइस क्यूब्स बनाने का तरीका

  • सबसे पहले 1-2 ताजे चुकंदर को अच्छे से धो लें. फिर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब मिक्सर में पीसकर जूस बना लें. जूस को छानकर साफ तरल अलग कर लें. इस जूस को आइस ट्रे में भर दें.
  • फ्रीजर में रखें, 5-6 घंटे या रातभर जमने दें. चाहें तो इसमें गुलाब जल या एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं.

इस्तेमाल करने का तरीका

एक आइस क्यूब लें और हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें. दो-तीन मिनट तक मसाज करें. फिर चेहरा सूखने दें या सादे पानी से धो लें. हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें.

चुकंदर आइस क्यूब्स के फायदे

नेचुरल ग्लो देता है

चुकंदर स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे चेहरा चमकदार दिखता है.

दाग-धब्बे कम करता है

इसके एंटीऑक्सीडेंट्स पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करते हैं.

स्किन को हाइड्रेट रखता है

आइस क्यूब्स स्किन को ताजगी देते हैं और पोर्स को टाइट करते हैं.

ऑयल कंट्रोल करता है

ऑयली स्किन वालों के लिए ये बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह अतिरिक्त तेल को कम करता है.

पिंपल्स में मददगार

इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन और मुंहासों को शांत करते हैं.