सोहराब आलम, मोतिहारी। होली पर्व को देखते हुए मोतिहारी जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से आज शुक्रवार (27 फरवरी) को विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में छपेमारी की, जिसमें एक होटल और इसके कारखाने को सील कर दिया गया। प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में शहर के चर्चित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में छपेमारी की गई। इस छपेमारी के दौरान मिठाई के कारखाने में काफी गंदगी देखने को मिला, इसके साथ ही मिठाई का मेटीरियल भी ताजा नहीं था, जिससे मिठाई बनाया जाता है।

इसके साथ ही इसी नाम के दूसरे रेस्टोरेंट में भी छपेमारी की गई, जहां पुराना चिकन पाया गया। टीम ने पुराने सामान का मेटेरियल सैंपल के तौर पर अपने पास रखा। प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि, होली त्योहार को लेकर जिले भर में खाद्द सामग्री वाले होटलों में छापेमारीं कर खाद्द सामग्रियों के गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज शहर के दो अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में एक साथ छपेमारी की गई। जहां एक जगह पुराना चिकन पाया गया और दूसरे जगह जहां मिठाई बनता है। वहां गंदगी का अंबार मिला। मिठाई बनाने वाला मेटेरियल भी काफी पुराना था।

उन्होंने बताया कि, इससे पहले भी इस रेस्टोरेंट में छपेमारी के दौरान कमियां पाई गई थी। बावजूद इसके इस रेस्टोरेंट में कोई सुधार देखने को नहीं मिला, जिस कारण आज एक होटल के कारखाने को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- समस्तीपुर में बच्चा चोरी के संदेह में बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू