CEC Gyanesh Kumar Go Back Slogans: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचा है। CEC ज्ञानेश कुमार राजनीतिक दलों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिलकर चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की समीक्षा करेंगे। हालांकि बंगाल यात्रा के दौरान ज्ञानेश कुमार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वापस जाओ-वापस जाओ के नारे लगे। साथ ही कई जगहों पर उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सुबह कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर (K0alighat Temple) में जाने पर ‘वापस जाओ’ के नारे लगे और उन्हें काले झंडे तक दिखाए गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने जल्द ही हालात को काबू में कर लिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आसानी से मंदिर में जा सके।
ज्ञानेश के कोलकाता पहुंचने के बाद, कल रविवार रात को भी एयरपोर्ट के पास ऐसे ही प्रदर्शन देखे गए। जब उनका काफिला कल एयरपोर्ट से निकल रहा था, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। इस दौरान जब वो VIP रोड के साथ कैखली इलाके निकल रहे थे तब भी उनको काले झंडे दिखाए गए।
ज्ञानेश कुमार, 2 अन्य चुनाव आयुक्तों एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य के दौरा कर रहे हैं ताकि राज्य में चुनावों के इंतजामों का जायजा लिया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की पूरी बेंच सबसे पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों और फिर राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों से मिलेगी ताकि राज्य में चुनाव कराने के बारे में उनकी चिंताओं और सुझावों को सुना जा सके। उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों से भी मुलाकात होगी। इसमें प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। साथ ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ एक डिटेल्ड रिव्यू मीटिंग भी होगी।
SIR को लेकर टीएमसी ज्ञानेश के खिलाफ लगातार मुखर रही
बता दें कि SIR प्रक्रिया को लेकर TMC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार मुखर रही है और चुनाव आयोग पर हमले करती रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध सिर्फ सत्तारुढ़ टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने ही नहीं किया बल्कि लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी एयरपोर्ट के बाहर उनका विरोध प्रदर्शन किया। जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस ने स्थिति को काबू में रखा। पुलिस का कहना है कि हालात को सख्ती से संभाल लिया गया, जिससे विरोध प्रदर्शन बढ़ने से रुक गया।
EC टीम के 3 दिन के दौरे पर सुरक्षा के इंतजाम
पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ज्ञानेश कुमार के 3 दिन के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वह मंदिर में दर्शन के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए कई राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे सीईसी
चुनाव आयोग की बेंच कल मंगलवार को अपने दौरे के आखिरी दिन, राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल और CAPF नोडल ऑफिसर के साथ बैठक करेगी। ज्ञानेश और उनकी टीम बूथ लेवल अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे और शहर छोड़ने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

