बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सबसे खास नाम शुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट से मैदान में उतारा गया है. ममता बनर्जी यहीं से चुनाव लड़ती हैं. इसके अलावा शुभेंदु अपनी सीट नंदीग्राम से भी मैदान में होंगे. पहली लिस्ट में बीजेपी ने 17 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है.
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से टिकट दिया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार दो अहम सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे. उनका यह कदम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बड़ी चुनौती है.नंदीग्राम सीट का अपना एक खास ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि 2021 के चुनावों में शुवेंदु अधिकारी ने यहीं से ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों से मात दी थी. दूसरी ओर, भवानीपुर ममता बनर्जी का पारंपरिक और अजेय गढ़ माना जाता है. इसी सीट से 2021 की हार के बाद उन्होंने उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी. इन दोनों सीटों से एक साथ मैदान में उतरकर शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही घर में घेरने और सीधी टक्कर देने की आक्रामक रणनीति अपनाई है.
चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च 2025) को घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे. वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी. पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो वहीं बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी.
भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने सोमवार (16 मार्च 2026) को बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. 12 मार्च को नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस लिस्ट को मंजूरी दी गयी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों की उपस्थिति में उम्मीदवारों के नाम पर विचार हुए थे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

