इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दक्षिणी लेबनान का दौरा किया और वहां इजरायली सैनिकों से मुलाकात की. एक बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह आतंकवादियों द्वारा आक्रमण के खतरे को खत्म कर दिया है. लेबनान में इजराइली सेना घुसी है। टैंक और पैदल सैनिक दक्षिण लेबनान में मौजूद है, वायुसेना एयरस्ट्राइक कर रही है। अब इसी लेबनान से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू लेबनान में दिख रहे हैं। बुलेटप्रुफ जैकेट पहने नेतन्याहू सैनिकों से घिरे दिख रहे हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान दौरे के वक्त हिज्बुल्लाह के खतरे को खत्म करने का दावा किया. इस दौरान उन्होंने युद्ध जारी रखने की चेतावनी भी दी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान के दौरे के दौरान कहा, “युद्ध जारी है, जिसमें लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र के भीतर की कार्रवाई भी शामिल है। हमारे दुश्मन-ईरान और बुराई की धुरी-हमें खत्म करने आए थे, और अब वे खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

नेतन्याहू फ्लैक वेस्ट पहने हुए थे, जो एक तरह का बॉडी आर्मर है. इसे कम स्पीड वाले प्रोजेक्टाइल से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. नेतन्याहू के सोशल मीडिया हैंडल से जारी एक वीडियो में नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान में युद्ध जारी है, जिसमें लेबनान के अंदर का सुरक्षा क्षेत्र भी शामिल है. इस दौरान नेतन्याहू नकाबपोश सैनिकों से घिरे हुए दिखाई दे रहे थे. इजरायली प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ भी मौजूद थे.

नेतन्याहू बोले- लेबनान के साथ कोई सीजफायर नहीं. (Photo: X/Screengrab)

नेतन्याहू ने आगे कहा, “हम जो देख रहे हैं वह यह है कि हमने इस सुरक्षा क्षेत्र के ज़रिए लेबनान से होने वाले आक्रमण के खतरे को नाकाम कर दिया है.”

इस हफ़्ते की शुरुआत में, नेतन्याहू ने ऐलान किया था कि उन्होंने लेबनान के साथ जितनी जल्दी हो सके सीधी बातचीत करने की मंज़ूरी दे दी है. साल 1948 में इज़रायल की स्थापना के बाद से इज़रायल और लेबनान तकनीकी रूप से युद्ध की स्थिति में हैं.

नेतन्याहू ने आगे कहा, “बातचीत का मक़सद हिज़्बुल्लाह को निहत्था करना, इज़रायल और लेबनान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता हासिल करना है. लेबनानी सरकार के बार-बार गुजारिश के बाद, कल रात मैंने कैबिनेट को दो टार्गेट हासिल करने के लिए लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया.

इज़रायली प्रधानमंत्री ने इस हफ़्ते की शुरुआत में कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं, लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं है. हम पूरी ताक़त से हिज़्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए हैं और जब तक हम आपकी सुरक्षा बहाल नहीं कर लेते, तब तक हम नहीं रुकेंगे.” एक वीडियो बयान में, उन्होंने कहा कि इज़रायल हिज़्बुल्लाह पर तब तक हमले करता रहेगा, जब तक उत्तरी इज़रायल में सुरक्षा बहाल नहीं हो जाती.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m