अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी नेता और पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि आदिवासियों समुदाय के लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। भाजपा नेता पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप है। फिलहाल किसी पर भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
यह पूरा मामला मुलताई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, खेड़ी रामोसी गांव में आदिवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आदिवासी समुदाय के लोगों ने पुलिस और बीजेपी नेता भास्कर मागरदे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा नेता पर आदिवासियों की ज़मीन हड़पने का आरोप है। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर आदिवासी वर्षों से काबिज रहकर खेती कर रहे है।
ये भी पढ़ें: भोपाल जिला कोर्ट में बवाल: वकील पर हमले के बाद हंगामा, पुलिस ने आरोपी को फैमिली कोर्ट में किया बंद
इधर, भाजपा नेता भास्कर मगरदे ने ज़मीन को नियमानुसार खरीदने का दावा किया है। वहींआदिवासी समुदाय ने किसी भी सौदे से इनकार किया। आदिवासियों के आक्रोश के बाद पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। फिलहाल इस मामले में किसी पर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। न ही अब तक किसी अधिकारी का कोई बयान सामने आया है। बताया जा रहा है कि कल पुलिस प्रशासनिक की टीम घटना की विस्तृत जांच करेगी।
ये भी पढ़ें: नरसिंहपुर में इंडक्शन फटा: खिचड़ी बनाते समय अचानक हुआ विस्फोट, गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच Induction पर बन रहा था खाना
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

