अतीश दीपंकर/भागलपुर। जिले के पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय में अदाणी पावर प्लांट के प्रस्तावित रेल कॉरिडोर और सड़क परियोजना को लेकर सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (SIA) जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और SIA टीम ने प्रभावित रैयतों से सीधा संवाद किया और भूमि अधिग्रहण की बारीकियों को साझा किया।

​अधिकारियों ने दी मुआवजे की जानकारी

​जनसुनवाई का नेतृत्व अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विक्रम भास्कर झा ने किया। उनके साथ बीडीओ अभिमन्यु कुमार और बीएसपीजीसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। रैयतों को मुआवजा नियम, परिसंपत्तियों का मूल्यांकन और सरकारी गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया।

​169 रैयतों की भूमि होगी प्रभावित

​परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि पावर प्लांट की कनेक्टिविटी के लिए कुल 146 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जानी है। इससे कुल 169 रैयत प्रभावित होंगे। अधिग्रहण का दायरा इन क्षेत्रों तक फैला है:
​हरिणकोल
​बंधु जयराम
​बसंतपुर
​नगर पंचायत पीरपैंती

​रैयतों ने रखे अपने सवाल और सुझाव

​सुनवाई के दौरान प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने अपनी चिंताएं भी जाहिर कीं। SIA रिसर्च संस्थान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मसखूर हुसैन ने ग्रामीणों के तकनीकी सवालों का जवाब दिया। इस मौके पर हरिणकोल, बसंतपुर और बंधुजयराम के दर्जनों किसानों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और उचित मुआवजे की मांग दोहराई।