अतीश दीपंकर/भागलपुर। जिले के निवासी को डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी करने वाला अपराधी मो० गुफरान को भागलपुर पुलिस ने एक टीम गठित कर मधुबनी जिले के बिस्फी थानान्तर्गत ग्राम छिछुआडिह से गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में भागलपुर पुलिस ने बताया कि, उक्त अपराधकर्मी हरियाणा के फरीदाबाद शहर में रहकर एक संगठित अवैध फाइनेंशियल नेटवर्क चलाता है, जिसके माध्यम से साइबर अपराध में ट्रांजेक्सन की गयी रकम को विदेश भेजता है। उक्त अभियुक्त का दुबई सहित विदेश के कई शहरों में नेटवर्क है।
इस कांड में पीड़ित से ठगी गई राशि को भी इन्होने अपने नेटवर्क के माध्यम से विदेशों में भेजा है।
गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछ-ताछ कर रही है । इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सह भागलपुर साइबर थानाध्यक्ष कनिष्क, पु०अ०नि० शिव कुमार सुमन, पु०अ०नि० रामकृष्ण, सिपाही
अशोक कुमार, सिपाही दीपक कुमार, चा०सि० रवि कुमार थें।
तकनीकी टीम में
धर्मेन्द्र कुमार, नितिश कुमार थें। यह सभी साइबर थाना भागलपुर से है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


