जालंधर : भजन गायक अशोक सांवरिया की ऑडी कार में चलते चलते अचानक आग लग है, जिसके बाद कार में बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जोर जोर से चिल्लाने लगे और मदद की गुहार लगाने लगे। यह घटना तब हुई जब परिवार PPR मार्केट से निकला था।
मिली जानकारी के अनुसार मार्केट से लौट रहे भजन गायक अशोक सांवरिया की ऑडी कार से धूंआ निकलने लगा, जिसके बाद उसमें भयंकर आग लग गई। इस दौरान परिवार कार के अंदर मौजूद था और सिस्टम बंद होने के कारण गेट नहीं खुल रहे थे। वहीं बड़ी मशक्कत के बाद परिवार कार से बाहर निकला।

जैसा ही परिवार कार से बाहर निकला तो कार में आग की लपटें उठने लगी। मौके पर घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसने आग पर काबू पाया। बड़े ही मुश्किल से परिवार को कार से बाहर निकाला गया था।
- चैती पर्व की शुरुआत: सुनहरे ‘सुना वेश’ में जगमगाईं माँ तारिणी, मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
- नया वर्ल्ड रिकॉर्ड… इस गेंदबाज ने अकेले ही चटका दिए 9 विकेट, 13 रनों पर सिमट गई पूरी टीम
- कम वोल्टेज से राहत: ओडिशा में ₹600 करोड़ की पावर अपग्रेड परियोजना शुरू, नए ग्रिड सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनें शुरू
- ऐसी क्या मजबूरी थी? ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
- PM मोदी के हत्या की साजिश! तीन युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
