कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने गुड़ी पड़वा के खास मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. इस कपल ने अपने दूसरे बेटे यशवीर उर्फ “काजू” का फेस पहली बार अपने यूट्यूब व्लॉग में रिवील किया है. ये कपल अपने व्लॉग के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़ा रहता हैं, अपनी रोजाना की एक्टिविटी भी वो फैंस के साथ शेयर करते हैं.

पार्टी की खास बातें
दिसंबर 2025 में जन्मे काजू का चेहरा अब तक छिपाकर रखा गया था, हालांकि व्लॉग्स में उसकी झलक कई बार दिखाई गई थी. लेकिन इस बार कपल ने एक खास फेस रिवील पार्टी रखकर फैंस को पूरी तरह से उससे मिलवाया. इस पार्टी की थीम “Sea Breeze” रखी गई थी. पूरा डेकोर ब्लू कलर में सजा हुआ था. पार्टी में करीबी मेहमानों को इनवाइट किया गया. बड़े बेटे लक्ष्य लिंबाचिया (गोला) भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
शेयर किए गए इस वीडियो सामने आते ही फैंस ने वीडियो पर खूब प्यार लुटाया है. कई लोगों ने कहा कि काजू बिल्कुल हर्ष की कॉपी है. वहीं बड़े बेटे लक्ष्य को लोग भारती सिंह (Bharti Singh) जैसा बता रहे हैं. कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी और प्यारे मैसेज की भरमार रही.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 (Laughter Chefs Season 3) होस्ट कर रही हैं. खास बात ये है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपना काम जारी रखा था. दूसरे बेटे के जन्म के सिर्फ 18 दिन बाद ही शूटिंग पर लौट गई थीं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

