Tej Pratap Yadav News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लालू यादव के बड़े बेटे और जजद प्रमुख तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की है। दरसअल तेज प्रताप यादव ने हालही में जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव की आर्थिक मदद की थी, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने उनकी तारीफ की है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव को 11 लाख रुपए का आर्थिक सहायता किया था।

अक्षरा सिंह ने कल शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप द्वारा राजपाल यादव की मदद करने को लेकर कहा कि, उनको बहुत-बहुत धन्यावाद… वे बहुत प्यारे इंसान हैं… क्यूट हैं। ये पहल अगर उन्होंने की है तो बिहार के जो अन्य लोग देख रहे होंगे वो सब भी अपने-अपने स्तर से मदद करें तो शायद राजपाल जी हमारे बीच होंगे।

इस दौरान जब मीडिया ने उनसे यह पूछा की राबड़ी देवी सम्राट चौधरी का इस्तीफा मांग रही हैं? इसपर आपका क्या कहना है। इस सवाल के जवाब में अक्षरा सिंह ने कहा कि, मैं इतना नहीं जानती हूं राजनीति कि कौन इस्तीफा मांग रहा है?… क्या बोल रहा है? नहीं बोल रहा है… मैं जितना जानूंगी उतना ही बोल पाऊंगी।

राजपाल यादव के जेल जाने पर अक्षरा सिंह ने कहा कि, राजपाल ने हमेशा लोगों को हंसाया और मनोरंजन किया है, उनके जले जाने से हर कलाकार दुखी है। हर कोई अपने तरीके से उनकी मदद कर रहा है। मुझे लगता है कि जो भी सक्षम हैं, उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार मदद करनी चाहिए। उन्होंने हमेशा लोगों का मनोरंजन किया है।

बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। दरअसल उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह कर्ज नहीं चुका पाए और धीरे-धीरे ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई। कोर्ट ने भी अभिनेता को कई मौके दिए थे, लेकिन असफल रहने पर उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई है। बता दें कि जेल में बंद होने के बाद कई एक्टर राजपाल यादव की मदद करने के लिए आगे आए हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस को मिली मजबूती: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन