Pawan Singh News: भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह को आज मंगलवार (10 फरवरी) को कोर्ट में पेश होना है। दरअसल 2024 लोकसभा चुनाव में हुए आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उनकी पेशी होनी है। गौरतलब है कि पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
पवन सिंह की पेशी रोहतास जिले के डेहरी स्थित व्यवहार न्यायालय में होनी है। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसी को लेकर आज सुनवाई होनी है।
जानें क्या है पूरा मामला?
2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरन पवन सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान काराकाट लोकसभा क्षेत्र में कई सभाओं में भाग लिया था, जिसमें भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। इस दौरान उनके चुनाव प्रचार में कई गाड़ियां देखी गई थी। इस मामले में विभिन्न थानों में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक डेहरी कोर्ट में पेशी के बाद पवन सिंह को बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय में भी हाजिर होना है। ऐसे में आज का दिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए काफी सख्त और सवालों से भरा रहने वाला है।
कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें
कानून के जानकारों का कहना है कि आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कोर्ट सख्त रुख अपनाता है, ताकि चुनावी माहौल में मनमानी पर लगाम कसी जा सके। अदालत में सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। अब देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या निर्णय लेता है और पवन सिंह को राहत मिलती है या नहीं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें


