शिखिल ब्यौहार, भोपाल। Bhopal AIIMS Iftar Party: राजधानी भोपाल के एम्स में इफ्तार पार्टी पर बवाल मच गया है। मामला उजागर होने पर हिंदू संगठन ने प्रदर्शन कर अस्पतालों का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
‘नवरात्रि पर हनुमान चालीसा की अनुमति क्यों नहीं’
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीते दिनों एम्स परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जब अस्पताल परिसर में इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है, तो वर्तमान में चल रहे नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन और हनुमान चालीसा पाठ करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।
‘जिहाद बंद करो’ के लहराए पोस्टर
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में ‘जिहाद बंद करो’ और ‘अस्पतालों का इस्लामीकरण बंद हो’ जैसे पोस्टर लेकर पहुंचे और एम्स प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बजरंग दल प्रांत संयोजक पंडित अवधेश तिवारी का आरोप है कि राम नवमी, हनुमान जयंती और अन्य किसी भी सनातन के त्यौहार पर क्या किया गया? लेकिन रोजा किया रहा है। तत्काल मामले पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

