शब्बीर अहमद, भोपाल। भोपाल जिला कोर्ट में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। एक वकील पर हमला हो गया। जिस वकील पर हमला हुआ, वह पूर्व सांसद का बेटा हैं। वहीं इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में वकील फैमिली कोर्ट के बाहर जमा हो गए। वकीलों से बचाने के लिए पुलिस ने आरोपी को फैमिली कोर्ट के अंदर ही बंद कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, वकील अनंत संजर, जो पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे हैं। वे पारिवारिक विवाद में काउंसलिंग के लिए पत्नी के साथ कोर्ट पहुंचे थे। जहां उनका सगा साला विद्युत भटनागर अदालत में अभद्रता करने लगा। इतना ही नहीं सबके सामने धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि कोर्ट रूम से बाहर निकलते ही झूमाझटकी शुरू कर दी। वकील अनंत पर हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: ‘शराब बेचना कोई मौलिक अधिकार नहीं’, सोम डिस्टलरीज की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई को ठहराया सही

वहीं इस घटना को लेकर वकील आक्रोशित हो गए और फैमिली कोर्ट के बाहर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची। वकीलों से बचाने के लिए पुलिस ने आरोपी को फैमिली कोर्ट के अंदर ही बंद कर दिया। विवाद के बाद वकील अनंत संजर ने एमपी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी साले की पत्नी ने पहले से ही उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य मामले दर्ज करा रखे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m