शब्बीर अहमद, भोपाल। Bhopal Gang Rape Case: राजधानी भोपाल में बीते दिन गैंगरेप की घटना में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। आरोपी युवती रेणुका और मोनिका के फ्लैट पर जिस्मफरोशी का गोरखधंधा होता था। वे गरीब युवतियों को नौकरी के बहाने शहर बुलाती थीं, फिर नशा कराकर युवकों से दुष्कर्म करवाती थीं।
विद्यानगर में किराए पर ले रखा था फ्लैट
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मोनिका इंदिरकर और रेणुका बुनकर ने बागसेवनिया इलाके के विद्यानगर में किराए पर फ्लैट ले रखा था। दोनों सहेलियां गरीब और कमजोर वर्ग की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाती थी। इसके बाद उन्हें नशे का आदी बनाकर देह व्यापार में धकेलते थे। पीड़िताओं से बुरी तरह से मारपीट भी की जाती थी।
READ MORE: सहेली ने नौकरी के बहाने नाबालिग को बुलाया शहर, कमरे में जमकर पिलाई शराब, फिर दोस्तों से बारी-बारी कराया दुष्कर्म
छिंदवाड़ा की नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था भोपाल
गौरतलब है कि आरोपियों ने छिंदवाड़ा की एक नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया था। जहां उनका सामूहिक रेप कराया था। पीड़िता के शिकायत में अब तक चार गिरफ्तारी हो चुकी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

