शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी कलेश की संदिग्ध मौत का मामला अब और गहरा हो गया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर कर लिया है, जिसमें एक चौंकाने वाला मैसेज मिला है। मैसेज में रोशनी ने लिखा- “MBBS, नीट से भी ज्यादा टफ”।
इसे भी पढ़ें: महाकाल की नगरी उज्जैन में ‘छद्मवेशी’ जिहाद: माथे पर तिलक, गले में तुलसी और इरादे खौफनाक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध अवस्था में कैफे से पकड़ा
जानकारी के अनुसार, रोशनी ने यह मैसेज खुद को ही देर रात भेजा और फिर डिलीट कर दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि क्या यह पढ़ाई के दबाव से जुड़ा सुसाइड नोट जैसा मैसेज था या कोई अन्य वजह थी। घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है, जब अलीराजपुर जिले की रहने वाली 19 वर्षीय रोशनी का शव भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित उनके प्राइवेट पीजी हॉस्टल के बाथरूम में मिला।प्रारंभिक जांच में बाथरूम में एसिड की एक खाली बोतल भी बरामद हुई थी, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई गई।
इसे भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी
रोशनी पिछले साल अक्टूबर में GMC में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन ली थी। उनके रूममेट और पीजी इंचार्ज के अनुसार, रोशनी पढ़ाई के तनाव से परेशान रहती थीं। पिता वंतर सिंह ने कहा कि बेटी ने कभी सुसाइड की बात नहीं की, बल्कि पढ़ाई पूरी करने की जिद जताई थी। उन्होंने कई सवाल उठाए हैं, जैसे एसिड बोतल कैसे आई, कपड़े क्यों नहीं खराब हुए, और मौत की असल वजह क्या है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


