शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से दबोच लिया। वहीं हिंदू संगठन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

पूरी घटना शाहजहानाबाद की है जहां रहने वाली दलित बच्ची से लव जिहाद की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि युवती के परिवार की आर्थिक हालत भी कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर युवक उसे अपने साथ भगा ले गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस भोपाल पहुंची। साथ ही पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। 

READ MORE: ‘टीआई क्या भगवान है ?’, नर्मदापुरम में तोगड़िया के तीखे तेवर; AI से फर्जीवाड़े और युद्ध पर दिया बेबाक बयान

आरोपी और नाबालिग बच्ची को मेडिकल के लिए ले जाया गया है। वहीं बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाना पहुंचे और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि 3 दिन पहले हिंदू बच्ची को मुस्लिम समुदाय का एक युवक ले गया था। कहीं न कहीं विशेष तौर से टारगेट बनाकर हमारी बच्चियों से गलत कृत्य किया जा रहा है। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं और शहर काजी से इसमें पहल करने और ऐसा काम करने वालों को समाज से बहिष्कृत करने का फतवा जारी करने की अपील की। इससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र बना रहेगा जिसकी हम बात करते हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m