शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल साइबर ठगों के सॉफ्ट टारगेट पर है। भोपाल में पिछले 30 घंटे में रिकॉर्ड साइबर फ्रॉड हुए है। 30 घंटे में शहर के 12 थानों में 34 FIR दर्ज हुए है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को साइबर फ्रॉड से जागरूक करने के बाद भी मामले कम नहीं हो रहे हैं।

19 फरवरी महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड-त्रिनेत्र और ॐ अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,

दरअसल शहरवासियों से करीब 1 करोड़ 53 लाख 76 हजार 531 रुपए की ठगी की गई है। साकेत नगर के राजेश से 50.98 लाख ठग लिए गए। व्हाट्सएप ग्रुप फॉलो करने पर कमाई का लालच देकर ठगी की गई है। कमला नगर थाना क्षेत्र में विदेशी ट्रेडिंग से 23 लाख ठगे गए।

MP Morning News: बजट सत्र के चौथे दिन गूंजेगा पानी का मुद्दा, विपक्ष उठाएगा विश्वविद्यालय में अनियमितता

धमकी देकर मोबाइल एप डाउनलोड करवाया

इसी तरह हबीबगंज थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर 15 लाख ठगे गए। पिपलानी थाना क्षेत्र में महिला से 12 लाख 25 हजार की ठगी। बागसेवनिया इलाके में बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर मोबाइल एप डाउनलोड करवाया और 12 लाख उड़ा लिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m