शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल देहात के नजीराबाद थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। टीआई पर गांजा तस्करों से 1.70 लाख की वसूली कर बिना कार्रवाई किए छोड़ने का आरोप है। एसडीओपी वैशाली करहालिया के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरोपी सीताराम यादव उर्फ राधे यादव और जितेंद्र यादव को 30 मार्च को 430 ग्राम गांजा समेत आरक्षक मनोज धाकड़ ने हिरासत में लिया और थाने लेकर पहुंचे। जहां दोनों आरोपियों ने थाना प्रभारी अरुण शर्मा को गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूमते हुए हिरासत में लिए जाने की बात बताई।
ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा का वायरल पत्र फर्जी: PHQ ने अभ्यर्थियों से की सतर्क रहने की अपील, फेक खबर फैलाने पर सख्त चेतावनी
आरक्षक मनोज धाकड़ ने ही बिचौलिया का काम किया। कार्रवाई न करने के एवज में दोनों आरोपियों से लाखों रुपए की मांग की गई। आरोपियों और पुलिस के बीच 1.70 लाख रुपये में कार्रवाई न करने को लेकर सौदा तय हुआ। पैसे मिलने के बाद थाना प्रभारी ने आरोपियों पर बिना कार्रवाई किए थाने से छोड़ दिया।
इस मामले की पूरी जानकारी एसडीओपी वैशाली करहारिया को मिली तो उन्होंने संज्ञान लिया और प्रतिवेदन तैयार कर एसपी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसपी ने आरक्षक और थाना प्रभारी अरुण शर्मा पर कार्रवाई की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

