संगरूर। शहर में आम आदमी पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। नगर कौंसिल संगरूर चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत तक पहुंचने में नाकाम रही, वहीं कड़ी जोड़-तोड़ करके नगर कौंसिल पर कब्जा जमाने के महज पांच माह बाद ही आठ आप पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
आम आदमी पार्टी के संगरूर में यह हालात तब हैं, जब पंजाब में आप की सरकार होने के साथ-साथ हलका विधायक, पार्टी प्रदेश प्रभारी, नगर कौंसिल प्रधान समेत सभी जगह आप काबिज है।
कौंसिल सीनियर उपप्रधान, उपप्रधान समेत आप के आठ पार्षदों द्वारा पार्टी छोड़ने का सार्वजनिक तौर पर एलान करने के 24 घंटे बाद भी पार्टी हाईकमान ने कोई सुध नहीं ली। बेशक अभी पार्टी स्तर पर पार्षदों के इस्तीफों को मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में कौंसिल में आप एक बार फिर अल्पमत में पहुंच गई है। नगर कौंसिल प्रधान को कुर्सी से उतारने के लिए यह सारा सियासी षड़यंत्र रचा जा रहा है। इसके बावजूद प्रधान की कुर्सी सुरक्षित है, क्योंकि प्रधान को कुर्सी से उतारने के लिए 21 पार्षदों का एकजुट होना जरूरी है।
- पापा चुनाव लड़ेंगे, बेटा विधायकी करेगा! MLA शफीक अहमद के बेटे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, अस्पताल का निरीक्षण कर खंगाले दस्तावेज
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PWD के 2 इंजीनियर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी 6% कमीशन राशि
- भोंदू बाबा मामले में ED की हुई एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू
- सुल्तानगंज में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा, हालत गंभीर
- दिल्ली सरकार ने ‘मिशन अनमोल’ को मंजूरी, हर वर्ष 2.5 लाख नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग कराएगी सरकार

