जालंधर। पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार ने मुहिम छेड़ दी है। जिसके लिए अब जिलेवार कार्यवाही भी जारी है। इस कड़ी में जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही हुईं है। नगर निगम पुलिस प्रशासन और तहसीलदार की मौजूदगी में बस्ती गुजा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास तस्कर सचिन के घर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने सचिन कि तरफ से बनाई गई अवैध उसारी को ध्वस्त कर दिया। सचिन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह के अनुसार, सचिन के खिलाफ तस्करी के 10 मामले दर्ज हैं। सचिन ने नशा बेचकर अवैध उसारी बनाई थी। नगर निगम की टीम ने पहले सचिन को पत्र जारी कर अवैध उसारी को हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आज पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
एटीपी ने बताया कि घर के बाहर 5 फीट की अवैध उसारी बनाई गई थी, जिसे प्रशासन ने गिरा दिया। आपको बता दे इसके पहले भी कई नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की है और उनके घरों को ध्वस्त किया गया था।
- ओडिशा में तंबाकू बैन पर हाईकोर्ट की रोक, चबाने वाले तंबाकू के नोटिफिकेशन पर स्टे
- 173 वर्ष पुराने हावड़ा रेलवे स्टेशन का होगा अपग्रेडेशन, 2030 तक ट्रेन संचालन क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य ; रेल मंत्रालय का फैसला
- सिंगरौली में वन विभाग का एक्शन: करथुआ में मोर का अवैध शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार
- CM योगी के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता AW139 हेलिकॉप्टर, जानिए कितना सुरक्षित है ये विमान
- सासाराम के लाल विकेश ने फहराया NDA में परचम, रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

