शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में शासन की ओर से एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई है। एल्डरमैन के जरिए बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकायों में एडजस्ट कर दिया है।
प्रदेश के कुल 123 नगर परिषद
दरअसल नगर परिषद में चार-चार सदस्य (एल्डरमैन) नियुक्ति किए गए हैं। प्रदेश के कुल 123 नगर परिषद में नियुक्ति हुई है। नगरीय विकास और आवास विभाग ने आदेश जारी किया है।
कुल 492 एडलरमैन की नियुक्ति
प्रदेश में कुल 492 एडलरमैन की नगर परिषद में नियुक्ति हुई है। एल्डरमैन बतौर शासन के प्रतिनिधि नगर परिषद के कामकाज की निगरानी भी करेंगे। पिछले दिनों एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चर्चा की थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

