लुधियाना। शिवसेना हिंद सिख संगत के हरकीरत खुराना के घर बीते शनिवार और करीब पंद्रह दिन पहले चंदर नगर में शिवसेना भारतवंशी के नेता योगेश बख्शी के घर पर फेंके गए पेट्रोल बम के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। इन दोनों वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी भी एक आतंकी संगठन ने ले ली है हालांकि अभी इसकी पुलिस ने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि यह मेल पुलिस को नहीं बल्कि पंजाब के अलग-अलग जिलों के पत्रकारों भेजी गई है। यह ईमेल आने के बाद यह साफ हो गया है कि इसका लिंक पाकिस्तान से जुड़ गया है।
जानकारी के अनुसार केजेडएफ से जुड़े हैं लिंक। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के मुखी रणजीत सिंह उर्फ नीटा की सर्विलांस और रेकी युनिट का प्रमुख सेवादार फतेह सिंह बागी बताया है। इस हमले को आतंकी हमला बताते हुए दोनों को वार्निंग देने की बात कही है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।
- Durg Crime News : अफीम तस्करी प्रकरण में मुख्य आरोपी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार
- MP में यहां पलटी पुलिस की गाड़ी: ASI समेत पीड़ित थे सवार, ड्राइवर गंभीर
- IS आतंकी हारिश की 5 दिन की रिमांड मंजूर, NIA कोर्ट ने ATS को दी कस्टडी की अनुमति, युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने के आरोप
- Post Matric Scholarship : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
- EMRI ही चलाएगी डायल 112: HC ने BVG कंपनी की याचिका की खारिज, 972 करोड़ में हुआ था टेंडर

