शरद पाठक, छिंदवाड़ा(परासिया)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को चांदामेटा पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। पालिका अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुलाहिजा कराकर नगर पालिका अध्यक्ष को छिंदवाडा कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की शिकायत
बता दें कि पिछले दिनों चांदामेटा थाना क्षेत्र की एक महिला ने नगर पालिका अध्यक्ष पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने, पति की नौकरी स्थाई करने का लालच देने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए थे। घर की बाउंड्रीवाल भी तोडने के आरोप लगाए गए थे।
दो थाने में दो मामले दर्ज
इस मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद विनोद मालवीय को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासन के बाद उनके विरुद्ध दो मामले कायम किए गए। महिला की शिकायत पर बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण परासिया थाने में कायम किया गया था। चांदामेटा थाने में भी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। न्ययालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


