शरद पाठक, पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही एक कार से 45 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने सौसर के शिवाजी चौक पर बैरियर लगाकर कार को रोका और तलाशी के दौरान वाहन से करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद हुआ है।
पुलिस पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने बताया कि यह रकम नागपुर में ट्रक खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी, हालांकि पुलिस द्वारा नकदी के स्रोत और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


