चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 150 करोड़ रुपए की लागत से 5 नए वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है। इनमें सबसे ज्यादा 3 हॉस्टल मोहाली में, 1 अमृतसर में और 1 जालंधर में बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना को मंजूरी देते हुए कहा, हमारी बेटियां और बहनें अपने सपने पूरा करने शहर आती हैं, लेकिन महंगा किराया और असुरक्षा उनकी सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। ये हॉस्टल उन्हें न सिर्फ सुरक्षित छत देंगे, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे। हर महिला को सम्मानजनक और किफायती रहने का हक है।
यह पहली बार नहीं जब पंजाब में ऐसे हॉस्टल बन रहे है। 2019 में पिछली सरकार ने लुधियाना और पटियाला में दो हॉस्टल शुरू किए थें, जिनमें 35 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इन हॉस्टलों में 200 से ज्यादा महिलाओं को जगह मिली और उनका किराया 40-50 प्रतिशत तक कम हो गया।

लुधियाना हॉस्टल में रहने वाली 28 वर्षीय नेहा शर्मा कहती हैं- पहले 8,000 रुपये किराए में जाते थे, अब सिर्फ 3,500 में सभी सुविधाएं मिल रही हैं। पंजाब में महिलाओं की नौकरीपेशा भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। हर साल हजारों युवतियां IT Hub मोहाली, व्यापारिक केंद्र अमृतसर और औद्योगिक शहर जलंधर में रोजगार के लिए आती हैं, लेकिन सुरक्षित और सस्ता ठिकाना न मिलने से कई प्रतिभाशाली लड़कियां करियर से समझौता करने को मजबूर हो जाती है।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

